Tuesday, May 4, 2010

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन)

0 comments
यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 27 देशों का एक राजनैतिक एवं एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 मेंमास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी।
यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान. संघ सभी सदस्य राष्ट्रों के लिए एक तरह की व्यापार,  क्षेत्रीय विकास की नीति पर अमल करता है . 1999 में यूरोपिय संघ ने साझी मुद्रा यूरो की शुरुआत की जिसे पंद्रह सदस्य देशों ने अपनाया। संघ ने साझी विदेश, स्रुरक्षा, न्याय नीति की भी घोषणा की। सदस्य राष्ट्रों के बीच श्लेगन संधि के तहत पासपोर्ट नियंत्रण भी समाप्त कर दिया गया। यूरोपिय संघ में लगभग 500 मिलियन नागरिक हैं,एवं यह विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 31% योगदानकर्ता है .

यूरोपीय संघ समूह आठ संयुक्त राष्ट्रसंघ एवं विश्व व्यापार संगठन में अपने सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है। यूरोपीय संघ के 21 देश नाटो के भी सदस्य हैं। यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण संस्थानों में यूरोपियन कमीशन, यूरोपीय संसद, यूरोपीय संघ परिषद, यूरोपीय न्यायलय एवं यूरोपियन सेंट्रल बैंक इत्यादि शामिल हैं। यूरोपीय संघ के नागरिक हर पाँच वर्ष में अपनी संसदीय व्यवस्था के सदस्यों को चुनती है

पश्चिम यूरोप के चार राष्ट्रों ने संघ की सदस्यता न लेकर आंशिक रूप से संघ की आर्थिक व्यवस्था में शामिल हैं जिनमें आइसलैंड, Liechtenstein एवं नार्वे प्रमुख हैं, एवं स्वीटजरलैंड ने भी द्वीपक्षीय समझौते के तहत ऐसा स्वीकार किया है।

Sunday, May 2, 2010

सहकारी बैंकों को मजबूत बनाने की मुहिम

0 comments
 देश के सहकारी बैंकों को मजबूत बनाने की मुहिम एक बार फिर पस्त होती नजर आ रही है। केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक की तरफ से राज्य स्तरीय सहकारी बैंकों को सुधारने की इस मुहिम में राज्य ही रोड़े अटका रहे हैं। कई राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दबाव के चलते अपने सहकारी सोसायटी कानून में बदलाव नहीं कर रही हैं। इससे केंद्र सरकार की तरफ से दी गई हजारों करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा है। आरबीआई के सूत्रों के मुताबिक तीन वर्षो तक समझाने-बुझाने के बाद 25 राज्यों ने अपने सहकारी सोसायटी कानून में बदलाव करने का समझौता आरबीआई से किया है। मगर दो-तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक केवल 14 राज्यों ने ही इन कानून में संशोधन किए हैं। आरबीआई और राज्यों के बीच इस बारे में जो समझौता हुआ है उसके मुताबिक राज्य के सहकारी कानून में बदलाव के बाद ही उन्हें केंद्र की वित्तीय मदद मिलेगी। इस वित्तीय मदद से राज्य सहकारी बैंकों का इक्विटी आधार दुरुस्त करेंगे, उनके लिए ढांचागत सुविधाएं खड़ी करेंगे और इन बैंकों में पेशवर व योग्य अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा कानून की वजह से राज्यों के सहकारी बैंकों पर बड़ी राजनीतिक हस्तियों और रसूख वालों का कब्जा है। इनके हाथ में राज्य स्तरीय सहकारी बैंकों में नियुक्ति करने, कर्ज दिलाने, निवेश फैसले करने जैसे अधिकार होते हैं। अगर कानून में संशोधन हो जाता है तो सहकारी बैंकों पर इनका कब्जा खत्म हो जाएगा। यही कारण है कि राजनीतिक तौर पर सहकारी कानून में संशोधन के प्रयास को लंबित किया जा रहा है। इससे सहकारी बैंकों में सुधार की पूरी कोशिश ही पस्त हुई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 25 राज्यों के साथ समझौता के बाद केंद्र सरकार ने नाबार्ड को 13,596 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इस राशि को राज्यों को सहकारी कानून में संशोधन के एवज में दिए जाने हैं। अभी तक इस राशि में से केवल 7,561.79 करोड़ रुपये ही इस्तेमाल किए गए हैं। इससे 12 राज्यों में 41,295 सहकारी बैंकों का पुनर्पूजीकरण भी किया गया है। ये आंकड़े साफ करते हैं कि जिन राज्यों ने वादे के मुताबिक सहकारी कानून में संशोधन किए हैं उनके सहकारी बैंकों को फायदा हो रहा है। केंद्र सरकार ने राज्यस्तरीय सहकारी बैंकों को सुधारने के लिए इस पैकेज का ऐलान प्रो. वैद्यनाथन कार्यदल की सिफारिशों के आधार पर किया था। दरअसल, आरबीआई धीरे-धीरे सभी सहकारी बैंकों पर वाणिज्यिक बैंकों जैसे बैंकिंग नियम लागू करना चाहता है। इसके लिए राज्यों के मौजूदा सहकारी कानून में संशोधन होना बेहद जरूरी है

परमाणु दायित्व विधेयक

1 comments

परमाणु दायित्व विधेयक पर सरकार और विपक्ष में गतिरोध के बीच देश केपरमाणु प्रतिष्ठान ने बुधवार को इस विधेयक का समर्थन किया और कहा कि इस प्रणाली को लेकर काफी गलतफहमियां हैं।
परमाणु संबंधी दुर्घटनाओं में क्षतिपूर्ति के लिए एक कानून लागू करने पर जोर देते हुएपरमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी ने कहा कि न तो भारतीय पर्यावरण संरक्षण जनदायित्व बीमा अधिनियम, 1991 और ना ही भारतीय परमाणु ऊर्जाअधिनियम में संघर्ष या रेडियोधर्मिता के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिहाज से कोई प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसलिए वर्तमान संदर्भ में यह विधेयक महत्वपूर्ण दिखाई देता है।
बनर्जी ने कहा कि वर्तमान में और निकट भविष्य में सरकारी स्वामित्व वाला भारतीयपरमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड [एनपीसीआईएल] ही केवल परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का संचालक होगा।
विपक्ष के विरोध के बाद सरकार ने सोमवार को विधेयक पेश नहीं करने का फैसला किया था। बनर्जी ने कहा कि भारत में कोई कानून नहीं है जो परमाणु उद्योग द्वारा हुए नुकसान की भरपाई के लिए दायित्व तय करता हो। सरकार बहुत सावधानी पूर्वक अध्ययन के बाद विधेयक पेश करना चाहती है लेकिन दुर्भाग्य से सांसदों में इसे लेकर काफी गलतफहमियां हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है।''
सरकार विधेयक के लिए कोशिश कर रही है, जिसकी पृष्ठभूमि में बनर्जी का बयान आया है।
देश के शीर्ष नेताओं के दृष्टिकोण का समर्थन एईसी के दो पूर्व अध्यक्षों अनिल काकोडकर और एम आर श्रीनिवासन ने भी किया है।
बनर्जी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा विभाग विधेयक पर एक दशक से अधिक समय से कानूनी विशेषज्ञों और केंद्र के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को संचालित कर रहे 30 देशों में से भारत और पाकिस्तान को छोड़कर शेष 28 में इस तरह का विधेयक है।
उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही समय है जब भारत के पास जल्दी ही अपना विधेयक हो। बनर्जी ने कहा कि एक राष्ट्रीय विधेयक होने पर ही हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणुऊर्जा एजेंसी की परमाणु क्षति पर पूरक हर्जाने पर समझौते के साथ सामंजस्य आसान होगा, जो अभी प्रभाव में नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि देश में परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड दुर्घटना का अंाकलन करेगा

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी विधेयक

0 comments
राष्ट्रीय जांच एजेंसी विधेयक (एनआईए विधेयक), भारत सरकार का एक कानून है जो आतंकवाद से लडने के निमित्त बनाया गया है। यह दिसम्बर, २००८ में भारतीय लोकसभा में पारित हो गये हैं। इस कानून में कई कड़े प्रावधान देने की बात कही गई है, जिनसे आतंकवादियों का बच निकलना नामुमकिन हो।
प्रमुख प्रावधान
नैशनल इन्वेस्टिगेटिव एजंसी (एनआईए) बनाने का प्रस्ताव
इस एजंसी को विशेष अधिकार हासिल होंगी ताकि आतंकवाद संबंधी मामलों की जांच तेजी से की जा सके।
अब यह जिम्मेदारी पकड़े गए व्यक्ति की होगी कि वह खुद को निर्दोष साबित करे।
एनआईए के सब इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी को जांच के लिए स्पेशल पावर दी जाएगी।
एनआईए को 180 दिन तक आरोपियों की हिरासत मिल सकेगी। फिलहाल जांच एजंसी को गिरफ्तारी के 90 दिन के भीतर ही चार्जशीट फाइल करनी होती है।
विदेशी आतंकवादियों को जमानत नहीं मिल पायेगी।
एनआईए के अपने स्पेशल वकील और अदालतें होंगी जहां आतंकवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।
नवम्बर 2008 में मुम्बई पर हुए आतंककारी हमले के बाद जनमत सख्त कार्रवाई के पक्ष में होने के कारण सरकार गैरकानूनी गतिविधियां (निवारक) विधेयक (यूएपीए) को लोकसभा में पिछली 17 दिसम्बर को पारित कराने में सफल रही। हमले के तीन सप्ताह के भीतर बिना किसी सार्थक बहस के यह विधेयक पारित हो गया। इस विधेयक के साथ ही राष्ट्रीय जांच कानून (एनआईए) भी पारित हुआ था। राज्यसभा से भी पारित होने के बाद ये दोनों कानून अब आतंककारी गतिविधियों से निपटने सम्बन्धी कानूनों में शामिल हैं। नई राष्ट्रीय जांच एजेंसीबहस का विषय बन गई है। उच्चतम न्यायालय ने उससे उसके अधिकारों के बारे में जवाब-तलब किया है। आतंकवाद की रोकथाम के लिए पहले भी कडे कानून बने हैं। आतंकवाद और विघटनकारी गतिविधियां (निवारक) अधिनियम पंजाब में आतंककारी गतिविधियां चरम पर होने के दौरान 1985 में पारित हुआ था। इस कानून को बाद में 'टाडा' के नाम से ज्यादा प्रसिद्धि मिली। यह कानून बीच में थोडी अवधि के लिए खत्म (लैप्स) हो गया था, लेकिन मई 1987 में इसे वापस लाया गया। टाडा में संशोधन 1993 में हुआ और 1995 में एक बार फिर यह लैप्स हो गया। आतंकवाद निवारक अधिनियम (पोटा) संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में वर्ष 2002 में पारित होकर कानून बना था। 'पोटा' को 2004 में रद्द कर दिया गया।

नवीनतम कानून की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, कुछ विधिवेत्ताओं और बुद्धिजीवियों ने कडी आलोचना की। एनआईए की भी जमकर आलोचना हुई, हालांकि संविधान केन्द्रीय सूची में केन्द्रीय जांच एजेंसी के गठन की अनुमति देता है और इसी प्रावधान के तहत कई दशक पहले गठित केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) काम कर रहा है। आलोचना प्रमुख रू प से इस आधार पर थी कि यह राज्य सरकारों के अधिकारों का अतिक्रमण है, जो सीबीआई के गठन में नहीं हुआ था। एनआईए को किसी मामले में जांच के लिए सम्बन्घित राज्य की या अदालत से आदेश लेने की जरू रत नहीं होगी। हाल ही उच्चतम न्यायालय ने असम के समाज कल्याण उपनिदेशक आर.एच. खान के याचिका पेश करने पर एनआईए से जवाब तलब किया है। खान को मई 2009 में एक अलगाववादी संगठन दिमा हलाम दाओगाह (जोएल) को वित्तीय मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन बाद यह मामला एनआईए ने ले लिया था। इस तरह एनआईए के गठन के बाद उसमें दर्ज यह पहला मामला हो गया है। मूल रू प से मामला यूएपीए के तहत आने वाले अपराध के लिए दर्ज किया गया था। इन दोनों कानूनों की संवैधानिकता का फैसला उच्चतम न्यायालय करेगा। अदालत ने मूल गैरकानूनी गतिविधियां (निवारक) अधिनियम 1967, टाडा और पोटा का भी परीक्षण किया था।

यूएपीए की आलोचना इस प्रावधान के लिए की गई है कि किसी अभियुक्त को बिना मुकदमा चलाए 180 दिन तक हिरासत में रखा जा सकता है। आतंककारी कार्रवाइयों की परिभाषा में अब बम, डायनामाइट, जहर, जहरीली गैसों, जैविक, रेडियोधर्मी व नाभिकीय तत्वों के उपयोग को भी शामिल कर लिया गया है। आतंककारी कार्रवाई, उसमें मदद देने या उसके लिए उकसाने पर अब दस साल की सजा का प्रावधान कर दिया गया है। आतंककारी गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद, उनके लिए प्रशिक्षण शिविर लगाना और आतंककारी गतिविधियों के लिए भर्ती करना भी अब दंडनीय अपराध है। कानून के तहत अदालतें अभियुक्त को इन मामलों में लिप्त मानेंगी। उन्हें अपनी बेगुनाही के सबूत देने होंगे।इसी तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल के गृहमंत्री काल में 1950 में निवारक नजरबंदी कानून पारित हुआ था। सरदार पटेल ने कहा था कि इस विधेयक को पेश करने से पहले उन्हें कई रात नींद नहीं आई, क्योंकि उनका मानना था कि ऎसा कदम स्वतंत्र और लोकतांत्रिक सरकार के आदर्शों के प्रतिकूल है। उक्त कानून का मुख्य लक्ष्य तेलंगाना के कम्युनिस्ट थे। शुरू  में तो यह कानून थोडी अवधि के लिए ही बनाया गया था, लेकिन कई बार इसकी अवधि बढाई गई। आखिरकार उन्नीस साल बाद 1969 में यह लैप्स हो गया। राष्ट्रीय एकता परिषद की सिफारिश पर एक समिति गठित की गई थी। इस समिति को देश की एकता व अखण्डता की सुरक्षा के हित में अपने संविधान में प्रदत्त नागरिक स्वतंत्रता के अधिकारों पर यथोचित बंदिशें थोपने की जांच सौंपी गई। समिति की सिफारिशों को स्वीकार  कर संसद ने 1963  में भारत के संविधान में 16वां संशोधन किया। इस संशोधन के तहत बोलने और विचार व्यक्त करने की स्वतंता, बिना हथियार शांतिपूर्ण तरीके से किसी स्थान पर इकटे होने का अधिकार और एसोसिएशन व यूनियन बनाने के अधिकार पर यथोचित बंदिश लगाने की इजाजत दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद ने नए अपराधों को जन्म दिया है, जिनसे निपटने के लिए नई प्रक्रिया और नए दण्ड प्रावधानों की जरूरत है। अपने देश में होने वाले आतंककारी अपराध वैश्विक प्रकृति के हैं। आतंककारियों की भर्ती, उन्हें हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराना, आतंककारी कार्रवाई की साजिश रचना, उसके लिए आर्थिक मदद देने का काम विदेश में बैठे सरकारी और गैरसरकारी तत्वों द्वारा किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने खुद इसे स्वीकार किया है और सुरक्षा परिषद ने ग्यारह प्रस्ताव पारित किए हैं, जिनमें सदस्य देशों के लिए आतंककारी वारदातों से निपटने के विशेष कानून बनाना लाजिमी किया गया है। दुनिया भर में यह स्वीकार किया जाता है कि बिना विशेष कानून बनाए आतंकवाद की चुनौती से निपटा नहीं जा सकता। यह सही है कि विशेष कानून के प्रावधानों को ईमानदारी से और बेहद सतर्कता के साथ लागू करना चाहिए। वैसे तो यह बात हर कानून और सरकारी आदेश के लिए लागू होती है।

सचाई और निष्कपटता ही सुशासन मापने के मानक हैं और उनमें कोई अपवाद नहीं होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए दुनिया के सभी देशों में जो कानून बन रहे हैं, उनके औचित्य पर बहस करना निरर्थक लगता है।

 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1975 बैच के अधिकारी एस. सी. सिन्हा को बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का प्रमुख नियुक्त किया गया।
सिन्हा ने आर. वी. राजू का स्थान लिया। राजू पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए थे।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "सिन्हा को एनआईए का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।"
छप्पन वर्षीय सिन्हा इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष निदेशक थे


नक्सल ग्रस्त 33 जिलों के सांसदों की बैठक

0 comments
केंद्रीय गृहमंत्री चिदंबरम और नक्सलवाद से ग्रस्त 33 जिलों के सांसदों की बैठक के बाद नक्सलियों के खिलाफ नए सिरे से किसी अभियान के छिड़ने के आसार और दुर्बल नजर आने लगे हैं। इसलिए और अधिक कि एक तो इस बैठक में योजना आयोग को नक्सल ग्रस्त इलाकों के सांसदों को विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देनी पड़ी और दूसरे इसलिए भी कि ऐसे सभी सांसद इस बैठक में हाजिर नहीं हुए। यह सर्वथा विचित्र है कि गृहमंत्रालय को इसकी पहल करनी पड़ी कि नक्सलवाद से ग्रस्त इलाकों के सांसद योजना आयोग के जरिये यह जानें कि उनके यहां किस तरह के विकास कार्यक्रम चल रहे हैं और उनमें अब तक कितनी धनराशि खर्च हुई है। आखिर गृहमंत्रालय को यह काम क्यों करना चाहिए? सवाल यह भी है कि सांसदों को स्वत: इससे क्यों नहीं अवगत होना चाहिए कि उनके इलाके में विकास कार्यो की क्या स्थिति है? इस बैठक में सांसदों को यह भी बताया गया कि नक्सली किस तरह स्कूली इमारतों, सड़कों और टेलीफोन टावरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्या यह भी कोई बताने की बात है और वह भी सांसदों को? इस पर भी गौर किया जाना चाहिए कि इस बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों के सभी सांसद शामिल नहीं हुए। शेष ऐसे सांसदों की बैठक आगे होगी। इतना ही नहीं, इन संासदों के सुझावों के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी और फिर उसे मुख्यमंत्रियों के समक्ष रखा जाएगा। इसका मतलब है कि नक्सलवाद से ग्रस्त राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी एक बैठक बुलाई जाएगी। आश्चर्य नहीं कि इसके बाद इन राज्यों के पुलिस प्रमुखों और फिर मुख्य सचिवों की बैठक बुलाई जाए। क्या ऐसा नहीं लगता कि नक्सलवाद से निपटने की किसी पंचवर्षीय योजना पर काम शुरू हो गया है? इससे कोई इनकार नहीं करेगा कि नक्सलवाद से ग्रस्त इलाकों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए, लेकिन यदि यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्यों के साथ-साथ केंद्र भी उठा रहा है तो भी इसमें गृहमंत्रालय के हस्तक्षेप की गुंजाइश तो नजर ही नहीं आती। अब क्या गृहमंत्रालय यह देखने वाला है कि कैसे विकास कार्य कहां हो रहे हैं या नहीं हो रहे हैं? दंतेवाड़ा की घटना के बाद जैसे हालात उभर रहे हैं उनसे यही लगता है कि नक्सलवाद से न निपटने की नीति बनाई जा रही है। ध्यान रहे कि इसके पहले कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने किसी और पर नहीं, बल्कि गृहमंत्री पर ही हमला बोला। गृहमंत्री को न केवल गलत ठहराने की कोशिश की गई, बल्कि उन्हें अहंकारी भी बताया गया। इसके साथ-साथ नक्सलियों के गढ़ में विकास की महत्ता का भी ज्ञान दिया गया। क्या किसी ने और खासकर चिदंबरम ने राज्य सरकारों अथवा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों पर इस तरह की कोई पाबंदी लगा रखी है कि वे नक्सलवाद से ग्रस्त क्षेत्रों में विकास कार्य रोक दें? यदि नहीं तो फिर उन्हें विकास की महत्ता क्यों बताई जा रही है? यह निराशाजनक ही नहीं, बल्कि चिंताजनक भी है कि जिन नक्सलियों को आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है उनसे न लड़ने के बहाने खोजे जा रहे हैं

अमेरिका जापान सुरक्षा संधि

0 comments
1952 में अमेरिका और जापान के बीच एक सुरक्षा संधि हुई, जिसके मुताबिक जापान की सुरक्षा का भार अमेरिका ने अपने ऊपर लिया। आम जापानियों को यह संधि पसंद नहीं थी। इस संधि के तहत अमेरिका ने जापान के 2800 सैनिक अड्डों पर 2,60,000 सैनिक तैनात कर दिए। अमेरिका और जापान के बीच सबसे महत्वपूर्ण संधि 16 जनवरी, 1960 को हुई जब जापान के प्रधानमंत्री नोबुसुके और अमेरिकी विदेश मंत्री क्रिशचन हर्टर ने एक ऐतिहासिक संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अमेरिका ने जापान की सुरक्षा का पूरा दायित्व अपने कंधों पर ले लिया। इस बीच विश्व राजनीति में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। वियतनाम का युद्ध हुआ, सोवियत संघ ध्वस्त हो गया, चीन एशिया का दादा बन बैठा और उत्तर कोरिया ने परमाणु बम बना लिया। इस बीच जापान में लोगों ने इस संधि का विरोध करना शुरू कर दिया। सबसे अधिक विरोध जापान के दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में अमेरिकी सैनिक अड्डे को लेकर हो रहा है। अमेरिका ओकिनावा द्वीप को एक तरह से अपनी जागीर समझता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय प्राय: 12 हजार अमेरिकी सैनिक इस द्वीप में मारे गए थे और 37 हजार घायल हुए थे। तबसे आज तक ओकिनावा की जनता प्राय: हर महीने अमेरिकी फौज के खिलाफ प्रदर्शन कर यह मांग कर रही है कि ओकिनावा से सैनिक अड्डा हटाया जाए। हतोयामा ने लोगों की भावना की कद्र करते हुए वायदा कर दिया था कि वह जल्द से जल्द अमेरिकी सैनिक अड्डा हटा देंगे। परंतु अमेरिका इसके लिए किसी भी सूरत में तैयार नहीं है। ओकिनावा के पास एक छोटा-सा द्वीप तोकुनोशिमा है। यह ओकिनावा और एक अन्य प्रमुख द्वीप क्यूसू के बीच है। हतोयामा ने यह प्रस्ताव रखा था कि ओकिनावा के सैनिक अड्डे को हटाकर तोकुनोशिमा ले जाया जाए। वहां आबादी बहुत कम है। परंतु जैसे ही इस द्वीप के लोगों को हतोयामा के फैसले का पता चला, उन्होंने तीखा विरोध शुरू कर दिया। जब हतोयामा हाल में वहां गए थे तो 15,000 नागरिकों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया था। अब हतोयामा पेशोपश में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस जटिल समस्या का समाधान कैसे निकाला जाए। इसमें कोई संदेह नहीं कि हतोयामा की सरकार धीरे-धीरे अमेरिका से दूरी बना रही है। परंतु संभवत: वह यह नहीं समझ पा रही है कि चीन कभी किसी पड़ोसी का दोस्त नहीं हुआ है। इसमें भी कोई संदेह नहीं कि आने वाले दिनों में अमेरिका और जापान के रिश्तों में और अधिक कड़वाहट आएगी। 

International Atomic Energy Agency (IAEA)

0 comments
The International Atomic Energy Agency (IAEA) is an international organization that seeks to promote the peaceful use of nuclear energy, and to inhibit its use for any military purpose, including nuclear weapons. The IAEA was established as an autonomous organization on 29 July 1957. Though established independently of the United Nations through its own international treaty, the IAEA Statute,[1] the IAEA reports to both the UN General Assembly and Security Council.

The IAEA has its headquarters in Vienna, Austria. The IAEA has two "Regional Safeguards Offices" which are located in Toronto, Ontario,Canada, and in Tokyo, Japan. The IAEA also has two liaison offices which are located in New York City, New York, and in Geneva, Switzerland. In addition, the IAEA has three laboratories located in Vienna and Seibersdorf, Austria, and in Monaco.

The IAEA serves as an intergovernmental forum for scientific and technical cooperation in the peaceful use of nuclear technology and nuclear power worldwide. The programs of the IAEA encourage the development of the peaceful applications of nuclear technology, provide international safeguards against misuse of nuclear technology and nuclear materials, and promote nuclear safety (including radiation protection) and nuclear security standards and their implementation.

The IAEA and its Director General, Mohamed ElBaradei, were jointly awarded the Nobel Peace Prize that was awarded on October 7, 2005. The IAEA's current Director General is Yukiya Amano.

शिक्षा का अधिकार

0 comments
शिक्षा का अधिकार लागू हो जाने पर इस देश ने अपने चिरपरिचित अंदाज में लड़खड़ाते हुए अपनी नियति की राह पकड़ ली है। इस बिल को पास करने वाले हमारे सांसदों को देश की इस यात्रा पर चलने के संपूर्ण निहितार्थो का भान है। जब संविधान सभा ने बालिग मतदान व्यवस्था को लागू किया था तो एक बुजुर्ग राजनेता ने अपने साथी से कहा था, अब जनता को हमारा नियंता बनाने के बाद हमें उन्हें शिक्षित करने का काम शुरू कर देना चाहिए। छह दशक के बाद इस बात पर ध्यान दिया गया कि इस कार्य को ईमानदारी और कुशलता के साथ नहीं किया गया। परिणामस्वरूप पूरे विश्व में सर्वाधिक निरक्षर भारतीय हैं। हमारी राजनीति और शासन की बहुत से खामियां इसीलिए उभरी हैं कि हम सभी लोगों तक शिक्षा को पहुंचा पाने में विफल रहे हैं। अब इस पर विलाप करने का कोई लाभ नहीं है। हमें स्पष्ट तौर पर समझना चाहिए कि अगर हर बच्चे को शिक्षित बना दिया जाता तो देश की क्या सूरत होती! अगले कुछ दशकों में भारत चीन को पछाड़कर संसार का सबसे अधिक आबादी वाला देश हो जाएगा। जापान, चीन, रूस और यूरोपीय संघ में उम्रदराज लोगों की अधिक संख्या के विपरीत भारत के जनसांख्यिकीय विकास में युवा वर्ग का बाहुल्य होगा। भारत में 55 प्रतिशत लोग 25 साल से कम उम्र के हैं। अगर इन लोगों को शिक्षित करके उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि कर दी जाए तो भारत विश्व की सबसे बड़ी बौद्धिक शक्ति के रूप में उभर सकता है। यह सर्वविदित है कि 21वीं सदी में मिसाइल और परमाणु हथियार के बजाय ज्ञान ही शक्ति की परिभाषा बनेगा। अगले तीन दशकों में भारत में युवा शक्ति के आकार की कोई बराबरी नहीं कर पाएगा। आने वाले समय में विश्व में कुशल भारतीयों की मांग में तेजी से वृद्धि होगी, खासतौर पर अंग्रेजीभाषी देशों में। इंटरनेंट, विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा व्यापार की संपर्क भाषा अंग्रेजी है और रहेगी। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय सामरिक समुदाय भारत के उदय में कोई खतरा महसूस नहीं करता। इस असाधारण कार्यक्रम को कार्यान्वित करते समय हमें उन कमियों पर भी ध्यान रखना पड़ेगा कि पूर्वी एशियाई देशों के विपरीत भारत पिछले छह दशकों में आबादी को शिक्षित क्यों नहीं कर पाया। योजना आयोग ने सभी प्रदेशों के लिए समान प्रति व्यक्ति संसाधन उपलब्ध कराए हैं, किंतु अलग-अलग प्रदेशों में नतीजा अलग-अलग निकला है। विभिन्न राज्यों में साक्षरता, आर्थिक संवृद्धि और शासन के मानकों में सह-संबंध रहा है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों का तमगा मिला है, जबकि दक्षिण और तटीय राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुछ राजनेताओं की यह सोच बन गई है जनता पर शासन तभी किया जा सकता है जब उसे शिक्षा और साक्षरता से वंचित रखा जाए। पैसा तो खर्च किया गया, किंतु स्कूल भवनों का निर्माण नहीं हुआ। अध्यापक स्कूलों से गैरहाजिर रहते हुए भी वेतन उठाते रहे। ऐसा शायद इसलिए हो पाया, क्योंकि राजनेताओं ने मान लिया कि अशिक्षित जनता को जातीय वोट बैंक में आसानी से बदला जा सकता है और धनबल व बाहुबल के बल पर 25-30 प्रतिशत वोट जुटा कर चुनावों में जीत हासिल की जा सकती है। इस सोच के कारण देश मंें असमान आर्थिक विकास और शिक्षा का असमान प्रसार हुआ। भारत में अधिकांश इंजीनियर दक्षिण राज्यों से आए हैं। अगर भारत में समावेशी आर्थिक विकास न होने की उचित ही आलोचना की जाती है तो इसका प्रमुख कारण देश में शिक्षा का समान प्रसार न होना ही है। शिक्षा ही गरीबी मिटाने और वंचित तबके के सशक्तिकरण का पासपोर्ट है। दीर्घकाल में जैसे-जैसे देश में शहरीकरण बढ़ेगा, शिक्षा ही जातिवाद और सांप्रदायिकता पर चोट करेगी। इसलिए तुच्छ निहित स्वार्थो के कारण बहुत से राजनेता शिक्षा के अधिकार के रास्ते में बाधाएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे ताकि देश में गरीबी, जातिवाद, सांप्रदायिकता और इन पर आधारित उनका वोट बैंक बदस्तूर कायम रहे। शिक्षा के अधिकार पर कुछ लोग पहले ही संदेह उठाने लगे हैं कि देश में शिक्षकों की भारी कमी के कारण इसके लक्ष्यों की पूर्ति संभव नहीं है। अगर केंद्र सरकार शिक्षा के अधिकार का हश्र पूर्ववर्ती प्राथमिक शिक्षा और साक्षरता कार्यक्रमों जैसा नहीं चाहती तो उसे शिक्षा के अधिकार का इंजन बनना पड़ेगा। माध्यमिक, वोकेशनल और उच्च शिक्षा में सुधार के संबंध में तुरंत कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। संप्रग सरकार को वर्तमान कार्यकाल के पहले तीन वर्षो में इन सुधारों को लागू करना और बाद के दो वर्षो में इन्हें गति प्रदान करना चाहिए। भारत में शैक्षिक सुधारों का कदम उससे भी अधिक क्रांतिकारी है, जितना मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आर्थिक सुधार थे और जितना भारत-अमेरिका परमाणु करार है।

आपदा प्रबंधन

1 comments

भारत में लोगों को आपदासे बचाना या तत्काल राहत देना किसकी जिम्मेदारी है?..हमें नहीं मालूम! हमारी छोड़िए..पांच दशकों से सरकार भी इसी यक्ष प्रश्न से जूझ रही है। दरअसल आपदा प्रबंधन तंत्र की सबसे बड़ी आपदा यह है कि लोगों को कुदरती कहर से बचाने की जिम्मेदारी अनेक की है और किसी एक की नहीं।
इस देश में जब लोग बाढ़ में डूब रहे होते हैं, भूकंप के मलबे में दब कर छटपटाते हैं या फिर ताकतवर तूफान से जूझ रहे होते हैं, तब दिल्ली में फाइलें सवाल पूछ रही होती हैं कि आपदा प्रबंधन किसका दायित्व है? कैबिनेट सचिवालय? जो हर मर्ज की दवा है। गृह मंत्रालय? जिसके पास दर्जनों दर्द हैं। प्रदेश का मुख्यमंत्री? जो केंद्र के भरोसे है। या फिर नवगठित राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण? जिसे अभी तक सिर्फ ज्ञान देने और विज्ञापन करने का काम मिला है। एक प्राधिकरण सिर्फ 65 करोड़ रुपये के सालाना बजट में कर भी क्या सकता है। ध्यान रखिए कि इस प्राधिकरण के मुखिया खुद प्रधानमंत्री हैं।
जिस देश में हर पांच साल में बाढ़ 75 लाख हेक्टेयर जमीन और करीब 1600 जानें लील जाती हो, पिछले 270 वर्षो में जिस भारतीय उपमहाद्वीप ने दुनिया में आए 23 सबसे बड़े समुद्री तूफानों में से 21 की मार झेली हो और ये तूफान भारत में छह लाख जानें लेकर शांत हुए हों, जिस मुल्क की 59 फीसदी जमीन कभी भी थरथरा सकती हो और पिछले 18 सालों में आए छह बड़े भूकंपों में जहां 24 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हों, वहां आपदा प्रबंधन तंत्र का कोई माई-बाप न होना आपराधिक लापरवाही है।
सरकार ने संगठित तौर पर 1954 से आपदा प्रबंधन की कोशिश शुरू की थी और अब तक यही तय नहीं हो सका है कि आपदा प्रबंधन की कमान किसके हाथ है। भारत काआपदा प्रबंधन तंत्र इतना उलझा हुआ है कि इस पर शोध हो सकता है। आपदा प्रबंधनका एक सिरा कैबिनेट सचिव के हाथ में है तो दूसरा गृह मंत्रालय, तीसरा राज्यों, चौथाराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन या फिर पांचवां सेना के। समझना मुश्किल नहीं है कि इस तंत्र में जिम्मेदारी टालने के अलावा और क्या हो सकता है। गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी का यह कहना, 'आपदा प्रबंधन तंत्र की संरचना ही अपने आप में आपदा है। प्रकृति के कहर से तो हम जूझ नहीं पा रहे, अगर मानवजनित आपदाएं मसलन जैविक या आणविक हमला हो जाए तो फिर सब कुछ भगवान भरोसे ही होगा..', भी यही जाहिर करता है।
उल्लेखनीय है कि सुनामी के बाद जो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बनाया गया था, उसका मकसद और कार्य क्या है यही अभी तय नहीं हो सका है। सालाना पांच हजार करोड़ से ज्यादा की आर्थिक क्षति का कारण बनने वाली आपदाओं से जूझने के लिए इसे साल में 65 करोड़ रुपये मिलते हैं और काम है लोगों को आपदाओं से बचने के लिए तैयार करना। पर बुनियादी सवाल यह है कि आपदा आने के बाद लोगों को बचाए कौन? यकीन मानिए कि जैसा तंत्र है उसमें लोग भगवान भरोसे ही बचते हैं।
भारत में आपदा की कीमत
बाढ़: हर पांच साल में 75 लाख हेक्टेयर जमीन और करीब 1600 जानें
तूफान: पिछले 270 वर्षो में भारतीय उप महाद्वीप ने दुनिया में आए 23 सबसे बड़े समुद्री तूफानों में से 21 की मार झेली, छह लाख जानें गई
भूकंप: मुल्क की 59 फीसदी जमीन पर कभी भी भूकंप का खतरा। पिछले 18 सालों में आए छह बड़े भूकंपों में 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
आपदा प्रबंधन का हाल
जिम्मेदारी: संगठित तौर पर 1954 से आपदा प्रबंधन की कोशिश शुरू हुई, लेकिन तय नहीं हो सका कि किसके हाथ है प्रबंधन की कमान
यक्ष प्रश्न: हर कहर के बाद जिम्मेदारी के यक्ष प्रश्न में उलझ जाता है तंत्र
रकम: आपदाओं के चलते सालाना पांच हजार करोड़ से ज्यादा की आर्थिक क्षति होती है और इनसे जूझने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दिए जाते हैं महज 65 करोड़।
इन सबों के बीच हमें गुजरात से आपदा प्रबंधन सीखना चाहिए जहां बीस मीटर की गहराई में दबे इंसान की धड़कन सुनने वाला यंत्र, गोताखोरों को लगातार 12 घंटे तक आक्सीजन देने वाला ब्रीदिंग सिस्टम, अंडर वाटर सर्च कैमरा, आधुनिक इन्फेलेटेबल बोट, हाई वाल्यूम वाटर पंपिंग..। आप सोच रहे होंगे कि यह किसी विकसित देश के राहत दल की तकनीकी क्षमता का ब्यौरा है। जी नहीं! यह और ऐसी तमाम क्षमताएं व विशेषज्ञताएं इसी देश के एक राज्य, गुजरात में मौजूद हैं और इन्हीं के बूते आपदाप्रबंधन के मामले में गुजरात विकसित देशों से मुकाबले की स्थिति में आ गया है।
सोलह सौ किलोमीटर से अधिक के समुद्री किनारे तथा भूकंप के मामले में सक्रिय अफगानिस्तान से प्लेट जुड़ा होने के कारण गुजरात पर हमेशा आपदाओं का खतरा बना रहता है। लेकिन गुजरात ने आपत्ति को अवसर में बदलते हुए आपदा प्रबंधन में एक अनोखी दक्षता हासिल की है। आज गुजरात की यह विशेषज्ञता व उपकरण बिहार के बाढ़ पीड़ितों की जान बचा रहे हैं। मुख्य फायर आफिसर एम.एफ. दस्तूर बताते है कि इजरायल का एक्वा स्टिक लिसनिंग डिवाइस सिस्टम उनकी आपदा टीम की धड़कन है। यह उपकरण जमीन के नीचे बीस मीटर की गहराई में दबे किसी इसान के दिल की धड़कन तक सुन लेता है। मोटर वाली जेट्स्की बोट और गोताखोरों को लगातार 12 घटे (आम ब्रीदिंग सिस्टम की क्षमता 45 मिनट तक आक्सीजन देने की है) तक आक्सीजन उपलब्ध कराने वाला अंडर वाटर ब्रीदिंग एपेरेटस भी सरकार के पास हैं।
यहां का आपदा प्रबंधन तंत्र आधुनिक मास्क, इन्फ्लेटेबल बोट, हाई वाल्यूम पंपिंग यूनिट आदि आधुनिक उपकरणों से लैस है। यहां आपदा प्रबंधन दल के पास नीदरलैंड का हाइड्रोलिक रेस्क्यू इक्विपमेंट भी है, जो मजबूत छत को फोड़ कर फर्श या गाड़ी में फंसे व्यक्ति को निकालने का रास्ता बनाता है। सरकार ने अग्निकांड से निपटने के लिए बड़ी संख्या में अल्ट्रा हाई प्रेशर फाइटिग सिस्टम भी खरीदे हैं। आम तौर पर आग बुझाने में किसी अन्य उपकरण से जितना पानी लगता है, यह सिस्टम उससे 15 गुना कम पानी में काम कर देता है। इसे अहमदाबाद के दाणीलीमड़ा मुख्य फायर स्टेशन ने डिजाइन किया है। यह आग पर पानी की एक चादर सी बिछा कर गर्मी सोख लेता है।
अमेरिका के सर्च कैमरे तथा स्वीडन के अंडर वाटर सर्च कैमरे भी सरकार ने अपनी राहत और बचाव टीमों को दिए हैं। ये उपकरण जमीन के दस फीट नीचे तथा 770 फीट गहरे पानी में भी तस्वीरे उतार कर वहां फंसे व्यक्ति का सटीक विवरण देते हैं। अमरीका की लाइन थ्रोइंग गन से बाढ़ में या ऊंची बिल्डिंग पर फंसे व्यक्ति तक गन के जरिए रस्सा फेंक कर उसे बचाया जा सकता है। राज्य की एम्बुलेंस सेवा 108 ने तो गंभीर वक्त पर बहुत अच्छे परिणाम दिए है। अब गुजरात में कहीं भी पंद्रह मिनट में एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है। उधर सासद हरिन पाठक कहते हैं कि अमेरिका भले व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर का मलबा तीन साल तक नहीं हटा सका, लेकिन गुजरात ने महज एक वर्ष के भीतर भूकंप की विनाशलीला का कोई चिह्न नहीं रहने दिया.
 वर्तमान में आपदा प्रबन्धन का सरकारी तंत्र देखें ता कैबिनेट सचिव, गृहमंत्रालय, राज्यों में मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन विभाग और सेना इस तंत्र का हिस्सा हैं। यह भी सच है कि हमारे देश में आपदा प्रबन्धन की स्थिति ज्यादा ही लचर है। हमारे आपदा प्रबन्धन की कमजोर कड़ी लगभग हर आपदा में ढीली दिखी, लकिन हमने उसे मजबूत करन का प्रयास नहीं किया। मीडिया की भाषा में यह ‘प्रशासनिक लापरवाही’ अथवा न्यायपालिका की भाषा में ‘आपराधिक निष्क्रियता’ है। प्रभावी आपदा प्रबन्धन की पहली शर्त है जागरूकता और प्रभावित क्षेत्रा में तत्काल राहत एजेन्सी की पहुंच। यदि लोगों में आपदा की जागरूकता नहीं है तो तबाही भीषण होगी और राहत में दिक्कतें आएंगी। आपदा सम्भावित क्षेत्र में तो लोगों को बचाव की बुनियादी जानकारी देकर भी आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। आपदा प्रबन्धन के बाकी तत्वों में ठीक नियोजन, समुचित संचार व्यवस्था, ईमानदार एवं प्रभावी नेतृत्व, समन्वय आदि काफी महत्वपूर्ण हैं। हमारे देश में व्यवस्था की सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि यहां सब-एक दूसरे पर जिम्मेवारी डालते रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक औसतन 5 से 10 हजार करोड़ की आर्थिक क्षति तो प्रतिवर्ष प्राकृतिक आपदाओं से उठाते हैं लकिन इससे जूझन के लिये आपदा प्रबन्धन पर हमारा बजट महज 65 करोड़ रुपये है। इस धनराशि में अधिकांश प्रचार आदि पर ही खर्च हो जाता है। प्रशिक्षण की अभी तो तैयारी भी नहीं है। वर्ष 2005 में आपदा प्रबन्धन अधिनियम संसद ने पारित कर दिया है। इसके बाद से ही राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्राधिकरण के सदस्य के. एम़ सिंह कहते हैं, ‘‘महज तीन साल में ही हमसे ज्यादा अपेक्षा क्यों रखते हैं? वक्त दीजिये हम एक प्रभावी आपदा प्रबन्धन उपलब्ध कराएंगे।’’ बिहार में अभी हुई भीषण तबाही का आकलन आसान नहीं है, लकिन अनुमान है कि क्षति 5 से 10 हजार करोड़ के बीच होगी। 600 प्रभावित गांवों में लगभग 350 गांव तो पूरी तरह डूब गए हैं। प्रशासनिक विफलता का नमूना यह है कि प्रभावित क्षेत्र में अधिकारी यही कहते पाए गए कि, ‘पहले हम बचेंगे तभी तो तुम लोगों को बचाएंगे?’ बिहार की इस बाढ़ ने सरकारी तंत्र, राहत एजेन्सी, राहत योजना सबको धोकर रख दिया है। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहत कार्य का संचालन अपने हाथों में लिया है लकिन समन्वय के अभाव में राहत सामग्री का सिलसिलेवार वितरण नहीं हो पा रहा है। एक कन्ट्रोल रूम बना कर एनजीओ और बिहार सरकार समन्वित सूचना प्रणाली के जरिये राहत कार्य व्यवस्था को और बेहतर व मजबूत बना सकते हैं। गुजरात भूकम्प के बाद वहां विकसित प्रभावी आपदा प्रबन्धन तंत्र एक मिसाल है। इस मॉडल को अन्य राज्य सरकारें अपना सकती हैं। इस समय गुजरात आपदा प्रबन्धन विभाग को विश्वस्तरीय आपदा प्रबन्ध्न संस्था के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यदि ऐसा है, तो अन्य राज्य सरकारों को भी अपना आपदा प्रबन्धन तंत्र मजबूत और प्रभावी बनाना चाहिए। बाढ़ प्रभावित इलाके में स्थानीय मदद से प्रत्येक गांव या दो-तीन गांवों पर एक आपदा राहत केन्द्र की स्थापना कर वहां दो-तीन महीन का अनाज, पर्याप्त साधन, जरूरी दवाएं, पशुओं का चारा, नाव, तारपोलीन व अन्य जरूरी चीजों का बाढ़ से पूर्व ही इन्तजाम सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मेघालय में यूरेनियम का खनन

0 comments
मेघालय में यूरेनियम का खनन करने की योजना बना रही यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) इस परियोजना पर आगे बढ़ने से पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में लेगी। मेघालय में यूरेनियम अयस्क के 92.2 लाख टन भंडार हैं। मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले के स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे संगठन परियोजना के खिलाफ हैं। वे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का हवाला देकर इसका विरोध कर रहे हैं। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव श्रीकुमार बनर्जी ने कहा कि जहां तक यूरेनियम खनन का सवाल है तो जहां तक संभव होता है, हम हमेशा जनता का समर्थन लेते हैं। उनकी सहमति के बिना कुछ भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूरेनियम का खनन बहुत सुरक्षित अभियान है और यूसीआईएल खनन शुरू करने से पहले स्थिति स्पष्ट कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय लोगों को अभियान की सुरक्षा के बारे में समझाने को लेकर आश्वस्त है। यूसीआईएल डीएई के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यूसीआईएल मेघालय में एक दशक से अधिक समय से यूरेनियम का खनन करने की प्रतीक्षा कर रहा है। हालांकि कुछ विकासात्मक गतिविधियों के जरिए स्थानीय लोगों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करने के बावजूद यूसीआईएल खनन नहीं कर सकी है।

उत्तर प्रदेश रोड नेटवर्क

0 comments
उत्तर प्रदेश रोड नेटवर्क के मामले में 28 राज्यों की सूची में 24 वें स्थान पर है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रति एक लाख जनसंख्या पर 259.54 किलोमीटर सड़क का औसत है जबकि यूपी में यह औसत 147.08 है। सूबे में हुकूमत कर चुकीं पार्टियां इस पिछड़ेपन का ठीकरा दूसरे पर फोड़ खुद पाक-साफ दिखना चाहती हैं। फिलवक्त तो केंद्र-राज्य का झगड़ा शबाब पर है। केंद्र का आरोप है कि वह सड़कों के लिए पैसा दे रहा है लेकिन उप्र की दिलचस्पी सिर्फ मूर्तियां और पार्क बनवाने में है। राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र से कोई मदद नहीं मिल रही। उप्र में रोड नेटवर्क की इस बदहाली को जानने के लिए आंकड़ों पर गौर फरमाना होगा। सूबे में 1,63,093 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं। इनमें से 6667 किमी मार्ग राष्ट्रीयकृत हैं, जिसमें 2423 किमी सड़क को केंद्र द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तानान्तरित किया जा चुका है। इनमें से 1944 किमी राष्ट्रीय मार्गो के चौड़ीकरण और सुधार के कार्यो को लगभग आठ वर्ष पूर्व शुरू किया गया, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लखनऊ-गोरखपुर, कानपुर-झांसी, लखनऊ-सीतापुर और हापुड़-मुरादाबाद राजमार्ग काफी समय से अधूरे पड़े हैं। लखनऊ-रायबरेली-इलाहाबाद, बाराबंकी-बहराइच-रुपईडीहा और गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय मार्ग को भी एनएचएआई को हस्तानांतरित किया जा चुका है, पर उन्हें प्राधिकरण ने अपने किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया है। परिणामस्वरूप वे बदहाली का शिकार हैं। राज्य सरकार का आरोप है कि राष्ट्रीय मार्गो के रखरखाव और सुधार के लिए गत वर्ष अपेक्षित धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गयी, जिसके कारण आगरा-अलीगढ़, अलीगढ़-बुलंदशहर, वाराणसी-गोरखपुर और कानपुर-हमीरपुर आदि राष्ट्रीय मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। राज्य सरकार का यह तक आरोप है कि केंद्र का सूबे के प्रति उपेक्षा का ही परिणाम है कि अधिकांश परियोजनाएं टाईम ओवर रन/ कास्ट ओवर रन के बिना पूरी नहीं हो रही हैं। प्रदेश के कुल 99526 ग्रामों में 14105 गांव ऐसे हैं जो अभी तक संपर्क मार्गो से जुड़ ही नहीं पाये हैं। इसी तरह प्रदेश में 1,70,004 बसावटें(हैबिटेशन) में 45,891 मुख्य मार्गो से अब तक नहीं जुड़ पायी हैं। जी हां, एक्सप्रेस वे की तैयारियों में जुटे सूबे की यह हालात आंख खोलने के लिए काफी हैं कि इन बसावटों को अभी भी विकास की पहली दस्तक यानी एक अदद खड़ंजा मार्ग का इंतजार है। नौ साल में नहीं बन सका बाईपास : यूपी में सड़कों की दुदर्शा जानने के लिए शुरुआत करते हैं लखनऊ से। वर्ष 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू कराया गया अमर शहीद बाई पास का निर्माण नौ साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। बाई पास के न बनने से भारी वाहनों का शहर से बीचों बीच से होकर गुजरना जारी है। नतीजा, जनता को आए दिन भारी वाहनों से होने वाले हादसों से रु-ब-रू होना पड़ता है। दशक बाद भी पूरा न हो सका चौड़ीकरण : कानपुर-लखनऊ के बीच स्थित 86 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-25) के चौड़ीकरण का काम वर्ष 2000 में शुरू हुआ था। दस साल की अवधि में भी यह काम पूरा नहीं हो सका है। जो सड़क बनी भी, वह भी अब उखड़ने लगी है। हादसों को दावत देने वाली इस आधी अधूरी सड़क के दिन बहुरने में अभी कितना वक्त और लगेगा, यह तय नही है (भले ही दावा कुछ भी किया जाए)। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सबसे बुरी दशा उन्नाव के बाद शुरु होती है। फोर लेन की यह सड़क उन्नाव से कानपुर के बीच कई जगह टू लेन में बदल जाती है। आलम यह है कि लखनऊ से उन्नाव पहुंचने में जितना वक्त लगता है, उससे कहीं ज्यादा उसके बाद के उस सोलह किमी. के रास्ते को तय करने में लगता है, जो अधूरा पड़ा है

Wednesday, April 28, 2010

आधार में धर्म या जाति का जिक्र नहीं

0 comments

देश के सभी नागरिकों को अलग पहचान देने की परियोजना, आधार में किसी भी व्यक्ति के धर्म और जाति का उल्लेख नहीं होगा। इसमें व्यक्ति को उसकी उंगलियों के निशान और आंख की पुतलियों के स्वरूप से पहचाना जाएगा। इस परियोजना की संचालक यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के चेयरमैन नंदन निलेकणी के अनुसार उनकी संस्था देशवासियों के लिए अलग नंबर जारी करेगी, कार्ड नहीं। यह नंबर पूरी जिंदगी के लिए होगा। इसमें व्यक्ति के नाम, जन्मदिन व जन्म स्थान जैसी डेमोग्राफिक जानकारियों के साथ उंगलियों के निशान व पुतलियों की बुनावट जैसी बायोमेट्रिक सूचनाएं होंगी। लेकिन इसमें जाति या धर्म जैसी जानकारियां नहीं होंगी। बच्चों या नाबालिग विद्यार्थियों को उनके अभिभावक की पहचान से जोड़ा जाएगा। 15 साल उम्र तक आंखों की पुतलियों के आकार को आधार बनाया जाएगा क्योंकि उंगलियों के निशान तो वयस्क होने पर बदल जाते हैं।
नंदन निलेकणी ने सितंबर 2009 में पहली बार इस परियोजना का खाका पेश करते समय ही साफ कर दिया था कि इसमें व्यक्ति के जाति या धर्म के लिए कोई कॉलम नहीं होगा। सोमवार को दिल्ली में एक सम्मेलन में निलेकणी ने बताया कि अलग पहचान के पहले नंबर अगस्त 2010 से फरवरी 2011 के बीच जारी कर दिए जाएंगे और चार साल के भीतर 60 करोड़ भारतीयों को ये नंबर दे देने का लक्ष्य है। नंबरों का पूरा डाटाबेस ऑनलाइन होगा और व्यक्ति की पहचान को देश में कहीं भी जाने पर पुष्ट किया जा सकेगा।
आधार नाम की इस परियोजना का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा के कहीं ज्यादा सरकार की सामाजिक योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकना है। यही वजह है कि आगे से राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के हर कार्ड पर यूनीक आईडी नंबर दर्ज रहेगा।
यूआईडीएआई सारे देशवासियों को अलग पहचान देने के इस काम में राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों, बीमा कंपनियां और बैंकों की मदद ले रही है। इसमें राज्य सरकारों के शिक्षा, पंचायत व खाद्य आपूर्ति जैसे विभाग भी सहयोग करेंगे। निलेकणी के मुताबिक यूनीक आईडी नंबर मांग के आधार पर दिए जाएंगे। अथॉरिटी की तरफ से इसके लिए कोई बाध्यता नहीं होगी। लेकिन बैंक, बीमा कंपनियां या सरकारी संस्थाएं अपने स्तर पर यह नंबर लेना अनिवार्य बना सकती हैं। इसका मकसद देश की गरीब आबादी को अलग पहचान देना है क्योंकि अमीरों के पास पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस पहले से हैं।

Monday, April 26, 2010

मोदी पर आरोप

0 comments

ललित मोदी को पद से हटाने के लिए बीसीसीआई ने अपनी चार्जशीट में मोदी पर 22 आरोप लगाए हैं, जिनमें प्रमुख आरोप यह हैं.
1. 2009 में दुबारा नेगोशिएशन के वक्त मल्टी स्क्रीन मीडिया द्वारा दी गई 425 करोड़ की फैसिलिटेशन फी में उनके रोल को लेकर संशय। जबकि मल्टीस्क्रीन मीडिया का कहना है कि आईपीएल 2 के लिए यह फीस मॉरिशियस के वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को दी गई, ताकि वह यह अधिकार आईपीएल 2 के लिए स्क्रीनमीडिया को दे दे।

2. आईपीएल के कई टीमों में मोदी की अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी का आरोप। उनके साले सुरेश चेलाराम का राजस्थान रॉयल्स में और उनके दामाद गौरव बर्मन का किंग्स इलेवन पंजाब में हिस्सा है। कोलकाता नाइट राइडर्स में भी मोदी का कुछ हिस्से होने का आरोप है।
3. 7 मार्च 2010 को आईपीएल बोली के लिए ऐसी शर्तें रखने का आरोप, जिन्हें अदानी ग्रुप और विडियोकॉन ग्रुप ही पूरी कर सकें। बाद में इन टर्म्स या शर्तों को बीसीसीआई प्रेजिडेंट शशांक मनोहर ने खत्म किया। 21 मार्च को हुई नीलामी में इन कंपनियों के कागजात रहस्यमय ढंग से गायब होने का भी आरोप।
4. कोच्चि टीम के 300 मिलियन डॉलर से नीचे की बोली लगाने की सलाह देने का आरोप, ताकि वह टीम खरीद न सकें। साथ ही कोच्चि मालिकों के 50 मिलियन डॉलर रकम की पेशकश देने का आरोप ताकि वह नीलामी प्रक्रिया से हट जाए।

5. दूसरी कंपनियों और टाइटल्स के नाम से आईपीएल में पैसों के लेन-देन का आरोप।

6. गौरव बर्मन को आईपीएल वेबसाइट का कॉन्ट्रैक्ट देने में अनियमताएं बरतने का आरोप। आईपीएल और चैंपियन लीग के डिजिटल और मोबाइल राइट पाने वाली कंपनी ऐलिफेंट कैपिटल इंवेस्टमेंट में भी गौरव बर्मन की अहम भूमिका होने का आरोप।

7. राजस्थान बोर्ड ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नियमों को तोड़ मरोड़ कर नियमों के अनदेखी का आरोप। राजस्थान में वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान अवैध रूप से संपत्तियां खरीदने का आरोप।

8. आईटी विभाग के डॉजियर के अनुसार आईपीएल 2 को दौरान मैचों में सट्टेबाजी का आरोप।

9. आईपीएल की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी इंटरनैशनल मार्केटिंग ग्रुप भी आईटी विभाग के शक के घेर में है। आरोप है कि तय मानकों से हटकर कंपनी को 10 फीसदी कमिशन देने का वायदा करना।

10. आपीएल के पहले सेशन 2008 में टीमें खरीदने में असफल रहने वाली कंपनियों ने भी मोदी पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि टीम देने में निष्पक्षता नहीं बरती गई।

Thursday, April 15, 2010

अनोखी पहल

0 comments
 दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के त्रासद नरसंहार की प्रतिक्रिया में भारतीय जनता पार्टी और मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बयान हमारे संविधान और लोकतांत्रिक जीवन मूल्यों के लिए आशा की किरण जगाते हैं। दोनों ही पार्टियां असाधारण प्रतिरोध और राष्ट्रवादी विचारों के स्तर तक उठी हैं। सुरक्षा विफलता पर एक असाधारण किंतु सराहनीय प्रतिक्रिया में भाजपा ने घोषणा की कि वह पी. चिदंबरम का इस्तीफा नहीं चाहती, क्योंकि अगर वह हटते हैं तो इसका मतलब माओवादियों की जीत माना जाएगा। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि एक गृहमंत्री के रूप में पी. चिदंबरम पर राष्ट्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है इसलिए वह एक घायल सिपाही की तरह पीठ दिखाकर नहीं भाग सकते। यद्यपि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है फिर भी यह सेनापति को हटाए जाने का सही समय नहीं है। भाजपा ने माओवादियों के खिलाफ जंग में सरकार को पूरा समर्थन जताया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी इन हालात में गृहमंत्री से पद न छोड़ने की अपील की। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने भी एक सच्चे राजनेता की तरह प्रतिक्रिया जताई। दंतेवाड़ा की घटना से महज एक सप्ताह पहले पश्चिम बंगाल में माओवाद प्रभावित इलाके के दौरे के दौरान चिदंबरम ने मुख्यमंत्री और माकपा को उकसाते हुए पत्रकारों से कहा था कि मुख्यमंत्री को उपद्रव रोकने चाहिए। इसकी प्रतिक्रिया में भट्टाचार्य ने गृहमंत्री को जबान संभालकर बात करने की नसीहत दी थी, किंतु दंतेवाड़ा के बाद भट्टाचार्य ने मामले को तूल नहीं दिया। उन्होंने कहा, यह किसी को या एक-दूसरे को दोषी ठहराने का समय नहीं है। यह एक साथ मिलजुलकर काम करने का समय है। महत्वपूर्ण यह है कि भट्टाचार्य ने दंतेवाड़ा के लिए चिदंबरम को दोषी नहीं ठहराया। उन्होंने इसे सामूहिक जिम्मेदारी बताया और कहा कि जब तक हम मिलजुलकर काम नहीं करेंगे तब तक माओवादी हिंसा से निपटा नहीं जा सकता। यह भारतीय राजनीति में बिल्कुल अनोखी पहल है। अबसे पहले इस तरह की घटना के लिए विपक्षी दल गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग करते रहे हैं। भाजपा और माकपा दोनों ने यह तय किया है कि वे तुच्छ राजनीतिक लाभ हासिल नहीं करेंगे, बल्कि समग्र राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी निभाएंगे। विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में गठित सेकेंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफा‌र्म्स कमीशन (एआरसी) की अनुशंसाओं के अनुरूप है जिसमें नक्सलवाद संबंधी समूचे मामले को पब्लिक आर्डर और कंोबेटिंग टेररिज्म नामक रिपोर्टों में पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि उलझी हुई समस्याओं और परस्पर विरोधी विचारों का तार्किक हल तलाशने के लिए लोकतांत्रिक परिपक्वता को समय और संयम से काम लेते हुए संजीदा प्रयास करने होंगे। इस प्रकार इसमें उम्मीद जताई गई है कि देश का राजनीतिक नेतृत्व सार्वजनिक व्यवस्था कायम करने के लिए राजनीतिक आचरण में एकजुटता का प्रदर्शन करेगा। कंोबेटिंग टेररिज्म रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है कि माओवादियों के हथियारों के जखीरे में सेल्फ लोडिंग, इंसास और एके श्रृंखला की राइफलें हैं। वे राकेट लांचर बनाने में सक्षम हैं। माओवाद का खतरा इसलिए और बढ़ गया है, क्योंकि उन्होंने डेटोनेटिंग इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसिज (ईआईडी) बनाने में दक्षता हासिल कर ली है। कुछ घटनाएं सुरक्षाबलों पर माओवादियों के हमलों की घातकता रेखांकित करती हैं। सितंबर 2005 में दंतेवाड़ा में एंटीलैंडमाइन वाहन को उड़ाकर 24 सीआरपीएफ जवानों को मौत के घाट उतार दिया गया था। उसी साल बिहार के मुंगेर में बारूदी सुरंग विस्फोट में पुलिस प्रमुख की हत्या कर दी गई। ऐसे ही एक हमले में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में पुलिस प्रमुख बचे थे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और जनार्दन रेड्डी भी बम धमाकों में बाल-बाल बचे। आयोग ने कहा कि इन तमाम घटनाओं से पता चलता है कि माओवादियों ने उच्च सुरक्षा प्राप्त लोगों पर भी सुनियोजित हमलों में ईआईडी का इस्तेमाल किया है। आयोग के अनुसार माओवादी हर साल करीब सौ बारूदी सुरंगों में विस्फोट करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में केंद्रीय और राज्य सुरक्षाकर्मियों को जान गंवानी पड़ती है। माओवादियों की इन तमाम आतंकी घटनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आयोग ने कहा कि ये सब घटनाएं केंद्रीय और प्रादेशिक पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के प्रशिक्षण और आतंक विरोधी अभियानों में नेतृत्व नियोजन की एक समग्र नीति बनाने की तात्कालिक आवश्यकता को रेखांकित करती है, जिसमें सुधार और विकास भी शामिल हैं। इसके अलावा आयोग ने आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरी कानूनी ढांचे में भी कुछ मूल्यवान सुझाव दिए हैं, क्योंकि दूसरे एआरसी का गठन संप्रग सरकार ने किया था इसलिए यह सरकार पर है कि वह आयोग की राय को उचित महत्व प्रदान करे। मुंबई हमले के बाद आतंकवाद को आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने का देश को एक अवसर मिला था, किंतु कुछ शुरुआती दिक्कतों के बाद सरकार भविष्य में आतंकवादी हमलों को रोकने के विषय में बनाई गई नीतियों पर विपक्षी दलों के साथ जबानी जंग में उतर पड़ी। दंतेवाड़ा नरसंहार में इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौत ने देश को हिला दिया है किंतु साथ ही आतंकवाद और सशस्त्र विद्रोह से निपटने के लिए सर्वसम्मति बनाने का एक और अवसर सरकार को प्रदान किया है। संप्रग सरकार को दोनों हाथों से इस अवसर को लपक लेना चाहिए और जनता तथा लोकतांत्रिक जीवन पद्धति को आघात पहुंचाने वाले तमाम मुद्दों पर राष्ट्रीय सर्वसम्मति बनाने का प्रयास करना चाहिए। उम्मीद की जा सकती है कि इस बार सरकार वोट बैंक या झूठी प्रतिष्ठा की चिंता से मुक्त होकर कार्य करेगी और हिंसा को तनिक भी बर्दाश्त न करने की नीति पर चलेगी। अगर सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती है तो वह लोकतांत्रिक राजनीति में जनता को भरोसा कायम कर पाएगी और प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्रीय सर्वसम्मति की उम्मीद जगाएगी। 
0 comments
गुरुवार को जब श्रीहरिकोटा से एक जीएसएलवी-डी3 रॉकेट जीसैट-4 सैटलाइट को लेकर उड़ान भरेगा और नीले आसमान में गुम हो जाएगा, तो भारत एक ऐसे 
सफर पर चल पड़ेगा, जिसकी कामयाबी दुनिया भर के लिए मिसाल बन जाएगी। हम उन चंद देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे, जिनका स्पेस पर राज चलता है। बड़ा धमाका जीसैट-4 2220 किलो का कम्युनिकेशन सैटलाइट है। यह 35,786 किलोमीटर दूर जियो सिंक्रोनस (स्टेटिक) ऑर्बिट में जगह बनाएगा। ऐसे ऑर्बिट में दो टन से भारी सैटलाइट पहुंचाने वाले चुनींदा देशों में भारत शामिल हो जाएगा। सैटलाइट लॉन्च के कारोबार में भारत सबसे पसंदीदा देश बन सकता है।

जियो सिंक्रोनस: सैटलाइट का प्लेसमेंट दो तरीके से हो सकता है- सन सिंक्रोनस और जियो सिंक्रोनस। सन सिंक्रोनस सैटलाइट्स सूरज की तरह धरती का चक्कर लगाते हैं और धरती पर किसी भी पॉइंट से 24 घंटे में एक बार गुजरते हैं। रिमोट सेंसिंग में ऐसे सैटलाइट्स इस्तेमाल होते हैं। उसके उलट जियो सिंक्रोनस सैटलाइट्स धरती के साथ-साथ घूमते हैं और इसलिए लगातार एक ही जगह टिके नजर आते हैं। कम्युनिकेशन, जासूसी और टीवी ब्रॉडकास्टिंग के लिए इनका इस्तेमाल होता है। जीसैट-4 इसरो का 10वां जियो सिंक्रोनस सैटलाइट्स है।


तकनीकी कमाल सबसे बड़ी बात यह कि पहली बार भारत खुद अपना क्रायोजेनिक इंजन इस्तेमाल करने जा रहा है। दुनिया के सिर्फ पांच देशों- अमेरिका, रूस, चीन, जापान और फ्रांस के पास यह तकनीक है।

क्या है क्रायोजेनिक तकनीक: क्रायो का मतलब है बहुत ठंडा। इस तकनीक में बेहद कम टेम्परेचर पर लिक्विड में तब्दील की गई हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है। गर्म होने पर यह गैस तेजी से फैलती है और रॉकेट को जबर्दस्त बूस्ट देती है। सॉलिड फ्यूल से यह कई गुना ताकतवर होती है। लंबी दूरी के और भारी रॉकेटों के लिए यह तकनीक जरूरी है। रॉकेट टैक्नॉलजी में यह सबसे बड़ा कदम है।

लंबा सफर: पहले भारत को रूस से यह तकनीक मिल रही थी। 1998 में पोखरण एटमी टेस्ट के बाद अमेरिका ने भारत पर पाबंदी लगवा दी और रूस का रास्ता बंद हो गया। वैसे भारत उससे पहले से इस तकनीक पर काम कर रहा था। आखिरकार इसे आजमाने का मौका आ गया है।

अपना गगनः इस लॉन्च के साथ इंडिया का एक और सपना हकीकत में बदलने लगेगा। वह सपना है अमेरिकन जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) की तर्ज पर एक रीजनल पोजिशनिंग सिस्टम बनाने का, जिसका नाम गगन रखा गया है। गगन के तहत 4 सैटलाइट्स छोड़े जाएंगे और यह 2014 से काम करने लगेगा।

क्या है पोजिशनिंग सिस्टम: संसार में किसी भी चीज की लोकेशन जानने के लिए लोकेटिंग सिस्टम चाहिए, जो पूरी दुनिया के भौगोलिक इलाके को एक ग्रिड (आड़ी और तिरछी रेखाओं के नेटवर्क) में देखे। यह काम सैटलाइट्स की सीरीज के जरिए किया जाता है। इसके बिना कम्युनिकेशन, ट्रैकिंग और ट्रैवल नामुमकिन है। इस कारोबार में जीपीएस का कब्जा है। यूरोप और रूस के बाद अब चीन भी इस सिस्टम पर काम कर रहा है।

Wednesday, April 14, 2010

एनपीटी पर मनमोहन ने दिखाया आइना

0 comments
वाशिंगटन अमेरिकी राजधानी में सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नाभिकीय तस्करी को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) जैसे भेदभाव वाले समझौते को भारत पर लादने की कोशिश में जुटे विश्व समुदाय को भी आइना दिखाने में कोई चूक नहीं की। पिछले पांच दशक में यहां पहली बार जुटे 47 राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में सिंह ने दो टूक अंदाज में खेद जता दिया कि वैश्विक परमाणु अप्रसार की व्यवस्था अपने मकसद में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति की पहल पर आयोजित परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में सिंह जब दुनिया के अहम मुल्कों के प्रमुखों से मुखातिब हुए तो उन्होंने नाभिकीय अनुशासन पर भारत की बेदाग छवि का ब्योरा पेश तो किया ही, साथ ही यह भी बता दिया कि परमाणु प्रसार रोकने की कोशिश बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए और इसका मकसद पूर्ण निरस्त्रीकरण का होना चाहिए। पाकिस्तान के ही संदर्भ में मनमोहन ने कहा कि परमाणु सुरक्षा का दायित्व सबसे पहले इसका भंडार रखने वाले मुल्क का ही है। इसके लिए जरूरी है कि वह मुल्क पूरी तरह जिम्मेदारी से पेश आए। परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता जताने दुनिया भर से जुटे तमाम नेताओं के समक्ष प्रधानमंत्री ने यह कहने में कोई हिचक नहीं दिखाई कि परमाणु अप्रसार सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक व्यवस्था विफल हो चुकी है। फिर तत्काल पाक की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कई देश गुपचुप तरीके से नाभिकीय हथियारों का जमावड़ा कर रहे हैं जो खासकर भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। यही नहीं, परमाणु सामग्री की कालाबाजारी में पाक के संलिप्तता का मामला उठाने से भी मनमोहन नहीं चूके। उन्होंने कह दिया कि संवदेनशील परमाणु तकनीक आतंकियों के हाथ लगने से बचाने और नाभिकीय सामग्री की तस्करी को रोकने के लिए पूरे विश्व को एकजुट होना चाहिए। जाहिर है उनका इशारा चीन के साथ परमाणु सामग्री की कालाबाजारी की पाकिस्तानी कारस्तानी के उस खुलासे की ओर था जो खुद पाक के वैज्ञानिक एक्यू खान ने अपने खत में किया था। सिंह ने भारत की परमाणु ऊर्जा जरूरतों को भी रेखांकित करने का पूरा ख्याल रखा। मनमोहन को इस बात का पूरा ख्याल था कि सम्मेलन में मौजूद कई मुल्कों से भारत को परमाणु ऊर्जा को लेकर उम्मीदें हैं। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से तो उन्होंने अलग मुलाकात कर परमाणु करार को मूर्तरूप देने के लिए अंतिम औपचारिकता पूरी करने की दिशा में अहम बातचीत की। यही वजह है कि अपने भाषण में परमाणु मामले में भारत की अनुशासित पृष्ठभूमि का बखान किया

परमाणु शिखर सम्मेलन

0 comments
अमेरिका में 12 अप्रैल से शुरू हो रहे परमाणु शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति बराक ओबामा विश्व को परमाणु हथियारों से सुरक्षित बनाने की दिशा में संजीदा पहल करना चाहते हैं। पिछली छह अप्रैल को ही अमेरिका ने परमाणु दृष्टिकोण समीक्षा नामक नीति जारी की है, जो एटमी हथियारों के प्रयोग संबंधी अमेरिकी रुख में क्रांतिकारी बदलाव का परिचायक है। ओबामा ने कहा है कि वह इन हथियारों के प्रयोग की आवश्यकता को न्यूनतम कर देना चाहते हैं, यहां तक कि आत्मरक्षा की स्थिति में भी। फिर आठ अप्रैल को अमेरिका ने रूस के साथ सामरिक अस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत दोनों देश अपनी मिसाइलों, विमानों आदि पर तैनात परमाणु हथियारों की संख्या 2002 में हुई ऐसी ही संधि के स्तर से 30 प्रतिशत घटा देंगे। वाशिंगटन में होने वाला परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन इसी श्रृंखला की कड़ी है जिसका दायरा अपेक्षाकृत ज्यादा वैश्विक है। अब यह चर्चा और चिंता परमाणु हथियार संपन्न देशों तक ही सीमित नहीं है इसलिए शिखर सम्मेलन का कलेवर व्यापक रखा गया है और इसमें हिस्सा लेने वाले 47 नेता घोषित परमाणु शक्तियों के साथ-साथ, अघोषित किंतु ज्ञात परमाणु शक्तियों वाले हैं। चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के लिए इसके अलग-अलग निहितार्थ हैं। भारत जहां अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच अपनी जिम्मेदार परमाणु शक्ति की पारंपरिक भूमिका को रेखांकित करेगा, वहीं पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह परमाणु हथियारों के प्रसार में अपनी कुख्यात भूमिका से किसी तरह पल्ला झाड़ सके और भारत की ही तरह नागरिक परमाणु ऊर्जा समझौते के लिए अमेरिका पर दबाव डाल सके। चीन, जिसने भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौते का अनेक मंचों पर परोक्ष विरोध किया था, वैसा ही दर्जा पाने की पाकिस्तानी महत्वाकांक्षा का समर्थन करेगा। इस संदर्भ में अमेरिका का मकसद कहीं अधिक व्यापक है। पाकिस्तान भले ही रणनीतिक कारणों की बदौलत अमेरिका की उद्दंड राष्ट्रों की सूची (ईरान, इराक और उत्तर कोरिया) में आने से बच गया हो, लेकिन परमाणु प्रसार की समस्या में सबसे बड़ा योगदान उसी का है। अब्दुल कदीर खान का नेटवर्क इस संवेदनशील तकनीक को उत्तर कोरिया और ईरान तक पहुंचा चुका है। उसके परमाणु हथियारों के अलकायदा, तालिबान और भारत-विरोधी आतंकवादी शक्तियों तक पहुंचने का खतरा भी कम गंभीर और कम वास्तविक नहीं है। मौजूदा परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में तीन मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की संभावना है। परमाणु हथियारों को आतंकवादियों के हाथों से सुरक्षित रखने की व्यवस्था, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों को ऐसे हथियार बनाने से रोकना (परमाणु अप्रसार) और पहले से परमाणु-शक्तियों को अपने हथियारों की संख्या घटाने के लिए तैयार करना। पहले परमाणु हथियारों की संख्या घटाने और फिर धीरे-धीरे इन्हें अप्रचलित बना देने की बराक ओबामा की योजना भले ही मौजूदा हालात में अविश्वसनीय और अति-महत्वाकांक्षी हो, फिर भी यह आशावाद सुखद है। न्यू अमेरिका फाउंडेशन के अस्त्र एवं सुरक्षा कार्यक्रम के निदेशक विलियम डी हारटंग ने चेतावनी दी है कि भले ही अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और इंग्लैंड ने 1992 के बाद से परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं किया है, लेकिन आज भी दुनिया में 27 हजार परमाणु बम मौजूद हैं। इनमें से 95 फीसदी अमेरिका और रूस के पास हैं। परमाणु शिखर सम्मेलन के सामने मौजूद चुनौतियां कई स्तरों पर होंगी- पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को अनुशासित करना, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे परमाणु महत्वाकांक्षा रखने वाले देशों को एटम बम बनाने से रोकना, परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखना और मौजूदा हजारों एटम बमों को सिलसिलेवार ढंग से कम करने वाली व्यवस्था बनाना। चुनौतियां बहुत मुश्किल है, लेकिन कोशिश करने में कोई बुराई नहीं है। 
0 comments
अमेरिका में 12 अप्रैल से शुरू हो रहे परमाणु शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति बराक ओबामा विश्व को परमाणु हथियारों से सुरक्षित बनाने की दिशा में संजीदा पहल करना चाहते हैं। पिछली छह अप्रैल को ही अमेरिका ने परमाणु दृष्टिकोण समीक्षा नामक नीति जारी की है, जो एटमी हथियारों के प्रयोग संबंधी अमेरिकी रुख में क्रांतिकारी बदलाव का परिचायक है। ओबामा ने कहा है कि वह इन हथियारों के प्रयोग की आवश्यकता को न्यूनतम कर देना चाहते हैं, यहां तक कि आत्मरक्षा की स्थिति में भी। फिर आठ अप्रैल को अमेरिका ने रूस के साथ सामरिक अस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत दोनों देश अपनी मिसाइलों, विमानों आदि पर तैनात परमाणु हथियारों की संख्या 2002 में हुई ऐसी ही संधि के स्तर से 30 प्रतिशत घटा देंगे। वाशिंगटन में होने वाला परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन इसी श्रृंखला की कड़ी है जिसका दायरा अपेक्षाकृत ज्यादा वैश्विक है। अब यह चर्चा और चिंता परमाणु हथियार संपन्न देशों तक ही सीमित नहीं है इसलिए शिखर सम्मेलन का कलेवर व्यापक रखा गया है और इसमें हिस्सा लेने वाले 47 नेता घोषित परमाणु शक्तियों के साथ-साथ, अघोषित किंतु ज्ञात परमाणु शक्तियों वाले हैं। चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के लिए इसके अलग-अलग निहितार्थ हैं। भारत जहां अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच अपनी जिम्मेदार परमाणु शक्ति की पारंपरिक भूमिका को रेखांकित करेगा, वहीं पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह परमाणु हथियारों के प्रसार में अपनी कुख्यात भूमिका से किसी तरह पल्ला झाड़ सके और भारत की ही तरह नागरिक परमाणु ऊर्जा समझौते के लिए अमेरिका पर दबाव डाल सके। चीन, जिसने भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौते का अनेक मंचों पर परोक्ष विरोध किया था, वैसा ही दर्जा पाने की पाकिस्तानी महत्वाकांक्षा का समर्थन करेगा। इस संदर्भ में अमेरिका का मकसद कहीं अधिक व्यापक है। पाकिस्तान भले ही रणनीतिक कारणों की बदौलत अमेरिका की उद्दंड राष्ट्रों की सूची (ईरान, इराक और उत्तर कोरिया) में आने से बच गया हो, लेकिन परमाणु प्रसार की समस्या में सबसे बड़ा योगदान उसी का है। अब्दुल कदीर खान का नेटवर्क इस संवेदनशील तकनीक को उत्तर कोरिया और ईरान तक पहुंचा चुका है। उसके परमाणु हथियारों के अलकायदा, तालिबान और भारत-विरोधी आतंकवादी शक्तियों तक पहुंचने का खतरा भी कम गंभीर और कम वास्तविक नहीं है। मौजूदा परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में तीन मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की संभावना है। परमाणु हथियारों को आतंकवादियों के हाथों से सुरक्षित रखने की व्यवस्था, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों को ऐसे हथियार बनाने से रोकना (परमाणु अप्रसार) और पहले से परमाणु-शक्तियों को अपने हथियारों की संख्या घटाने के लिए तैयार करना। पहले परमाणु हथियारों की संख्या घटाने और फिर धीरे-धीरे इन्हें अप्रचलित बना देने की बराक ओबामा की योजना भले ही मौजूदा हालात में अविश्वसनीय और अति-महत्वाकांक्षी हो, फिर भी यह आशावाद सुखद है। न्यू अमेरिका फाउंडेशन के अस्त्र एवं सुरक्षा कार्यक्रम के निदेशक विलियम डी हारटंग ने चेतावनी दी है कि भले ही अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और इंग्लैंड ने 1992 के बाद से परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं किया है, लेकिन आज भी दुनिया में 27 हजार परमाणु बम मौजूद हैं। इनमें से 95 फीसदी अमेरिका और रूस के पास हैं। परमाणु शिखर सम्मेलन के सामने मौजूद चुनौतियां कई स्तरों पर होंगी- पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को अनुशासित करना, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे परमाणु महत्वाकांक्षा रखने वाले देशों को एटम बम बनाने से रोकना, परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखना और मौजूदा हजारों एटम बमों को सिलसिलेवार ढंग से कम करने वाली व्यवस्था बनाना। चुनौतियां बहुत मुश्किल है, लेकिन कोशिश करने में कोई बुराई नहीं है। 

Tuesday, April 13, 2010

न्यायपालिका की साख

0 comments
भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग की प्रक्ति्रया झेल रहे कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पीडी दिनकरन ने सुप्रीम कोर्ट के कालेजियम को आईना दिखा दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली जजों की कमिटी की लंबी छुट्टी पर जाने की सलाह ठुकरा दी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अपने पद के दुरुपयोग के आरोपी दिनकरन लंबे समय से न्यायिक कामकाज नहीं देख रहे हैं। वह सिर्फ कर्नाटक हाईकोर्ट का प्रशासनिक कामकाज संभाल रहे थे। दिनकरन के प्रशासनिक कामकाज संभालने पर उनके ही एक साथी जज ने अपनी नाराजगी का खुलेआम इजहार किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कालेजियम ने उन्हें लंबी छुट्टी पर जाने की सलाह दी थी और उनकी जगह दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस मदन लोकुर को वहां का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। लेकिन दिनकरन द्वारा कालेजियम की इस सलाह को ठुकराने के बाद उनका तबादला सिक्किम हाईकोर्ट में कर दिया गया है। अगर हम कानूनी बारिकियों को देखें तो किसी भी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश या न्यायमूर्ति लंबी छुट्टी पर जाने के कालेजियम की सलाह को मानने के लिए बाध्य नहीं है, लेकिन न्यायिक परंपरा के मुताबिक उच्च न्यायालय के जस्टिस कालेजियम की सलाह को आम तौर पर ठुकराते नहीं हैं। यहां सवाल उठता है कि अगर कोई न्यायाधीश एक हाईकोर्ट में न्यायिक जिम्मेदारी निभाने के लायक नहीं हैं तो वह दूसरे हाईकोर्ट में उन्ही जिम्मेदारियों को कैसे निभा सकता है? इसके पहले भी जब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस निर्मल यादव पर आरोप लगे थे तो उन्हें कालेजियम ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया था। मामला शांत होने पर उनका तबादला उत्तरांचल हाईकोर्ट कर दिया गया। इसी तरह जब जनवरी 2007 में गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस पीबी मजूमदार ने अपने ही साथी जस्टिस बीजे सेठना पर बदसलूकी का आरोप लगाया था तो जस्टिस बीजे सेठना का तबादला सिक्किम और पीबी मजूमदार का तबादला राजस्थान कर दिया गया था। हालांकि तब न्यायमूर्ति सेठना ने सिक्किम जाने से इनकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ये कुछ ऐसे उदाहरण है जो भारतीय न्यायिक प्रक्ति्रया में भ्रष्टाचार के मामलों को निबटने की कमियों की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करते हैं। हमारे यहां सुप्रीम कोर्ट का प्रधान न्यायधीश देश की न्यायिक व्यवस्था का प्रशासनिक मुखिया होता है। वह जजों का तबादला तो कर सकता है, लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को सिर्फ और सिर्फ महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता है। महाभियोग की प्रक्ति्रया बेहद जटिल है। जस्टिस रामास्वामी के मामले में पूरा देश इस जटिल प्रक्रिया को देख चुका है। जस्टिस दिनकरन के खिलाफ भी महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और राज्यसभा के सभापति की मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट के जज वीएस सिरपुकर की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमेटी इस बारे में तथ्यों की पड़ताल करेगी। न्यायिक इतिहास में यह तीसरा मौका है जब किसी जज के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके पहले जस्टिस वी रामास्वामी के खिलाफ संसद में महाभियोग की प्रक्ति्रया चली थी, लेकिन यह प्रस्ताव गिर गया था। दूसरी ओर हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट कालेजियम के क्रियाकलापों पर भी सवाल खड़े हुए हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एपी शाह को सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नति ना दिए जाने के कालेजियम के फैसले पर प्रश्नचिह्न लगा था। किसी एक न्यायाधीश के आचरण की वजह से अदालत की मर्यादा को ठेस पहुंचती है तो सवा सौ करोड़ लोगों के विश्वास को भी ठेस लगती है। जनता के इस विश्वास की रक्षा हर हाल में की जानी चाहिए। इस विश्वास की रक्षा तभी हो सकती है जब हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति प्रक्ति्रया पारदर्शी हो और उसका एक तय स्वरूप हो। इसके लिए सरकार को दृढ़ इच्छाशक्ति दिखानी होगी। सालों से ज्यूडिशियल स्टेंडर्ड एंड अकाउंटिबिलिटी बिल पर बहस चल रही है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। अब वक्त आ गया है कि इस बिल में अपेक्षित बदलाव करके संसद में पेश किया जाए और जल्द से जल्द कानून बनाकर न्यायपालिका की साख को बचाया जाए

नक्सली आतंक के पैरोकार

0 comments
नक्सली आतंक के पैरोकारों का दावा है कि नक्सली समस्या दो कारणों से पैदा हुई है। पूंजीपति-सामंती वर्ग व सूदखोर बनियों के शोषण के कारण आदिवासी हथियार उठाने को मजबूर हुए हैं। दूसरा, पुलिस और प्रशासन में सामंती वर्ग का प्रभुत्व होने के कारण आदिवासियों का उस स्तर पर भी शोषण होता है। यह तर्क नक्सली समस्या से त्रस्त छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जैसे अन्य दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में आधारहीन है। दंतेवाड़ा में सामंती वर्ग कभी रहा ही नहीं। नक्सली हिंसा से पहले मीलों तक न तो कोई पुलिस चौकी थी और न ही प्रशासनिक अमला वहां उपस्थित था। वास्तव में चीन-पाक गठजोड़ ने इसी निर्वात का लाभ उठाया और इस विशाल क्षेत्र (पुराने बस्तर जिले का क्षेत्रफल केरल राज्य के बराबर था) में भारत विरोधी वैकल्पिक व्यवस्था खड़ी कर ली। सुदूर आदिवासी अंचलों में प्रशासनिक अमले की दखलंदाजी को प्रारंभिक नीति-नियंताओं ने इसीलिए सीमित रखने की कोशिश की ताकि उनकी विशिष्ट पहचान और संस्कृति अक्षुण्ण बनी रह सके। किंतु इससे वे क्षेत्र मुख्यधारा में शामिल होने से वंचित रह गए और इसी शून्य का फायदा उठाकर इन क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अलगाववादी भावना विकसित की गई। इस साजिश को पहचानने की आवश्यकता है। विकास से वंचित ग्रामीण इलाकों में व्याप्त गरीबी और बेरोजगारी तो वस्तुत: नक्सलियों के विस्तार का साधन बनी। गरीब व वंचितों का उत्थान नक्सलियों का लक्ष्य नहीं है। यदि यह सत्य होता तो सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए किए जा रहे  विकास कार्यो को बाधित क्यों किया जाता है? सड़कों को क्यों उड़ा दिया जाता है? नक्सलियों का उद्देश्य शुरू से ही रहा है कि विकास कार्यो को इन इलाकों में शुरू न होने दिया जाए। यूनेस्को की एक रिपोर्ट के अनुसार सन 2006 से 2009 के बीच नक्सल प्रभावित लाल गलियारे में नक्सलियों ने तीन सौ विद्यालयों को बम धमाकों से उड़ा दिया। सन 2005 से 2007 के बीच नक्सली कैडर में बच्चों की बहाली में भी तेजी दर्ज की गई है। छोटी उम्र के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर उन्हें बंदूक थमाने वाले नक्सली कैसा विकास चाहते हैं? दलित-वंचित के नाम पर पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से जो हिंसक आंदोलन प्रारंभ हुआ था, वह आज फिरौती और अपहरण का दूसरा नाम है। एक अनुमान के अनुसार नक्सली साल में अठारह सौ करोड़ की उगाही करते हैं। विदेशी आकाओं से प्राप्त धन संसाधन और प्रशिक्षण के बल पर भारतीय सत्ता अधिष्ठान को उखाड़ फेंकना नक्सलियों का वास्तविक लक्ष्य है। नक्सलियों ने सन 2050 तक सत्ता पर कब्जा कर लेने का दावा भी किया है। इस तरह के आंदोलन कंबोडिया, रोमानिया, वियेतनाम आदि जिन देशों में भी हुए, वहां लोगों को अंतत: कंगाली ही हाथ लगी। माओ और पोल पाट ने लाखों लोगों की लाशें गिराकर खुशहाली लाने का छलावा दिया था, वह कालांतर में आत्मघाती साबित हुआ। नक्सलियों का साथ देने वाले क्या इसी अराजकता की पुनरावृत्ति चाहते हैं? इस अघोषित युद्ध का सामना दृढ़ इच्छाशक्ति के द्वारा ही हो सकता है और इसके लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठने की आवश्यकता है। सबसे पहले सुरक्षा विशेषज्ञों को इस मामले में स्वतंत्र रणनीति बनाने की छूट देनी चाहिए और भारतीय सत्ता अधिष्ठान को पूरे संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए। जो क्षेत्र नक्सल मुक्त हो जाएं, उनमें युद्धस्तर पर सड़क, बिजली, पानी जैसे विकास कायरें के प्रकल्प चलाए जाने चाहिए और आदिवासियों की विशिष्ट पहचान को अक्षुण्ण रख उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। 

केदारनाथ सिंह समेत सात ने ठुकराया शलाका सम्मान

0 comments

 हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से कृष्ण बलदेव वैद को शलाका सम्मान से वंचित रखने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। साहित्य जगत में इस सम्मान को लेकर नया विवाद प्रसिद्ध साहित्यकार केदारनाथ सिंह ने सम्मान लेने से इंकार कर खड़ा कर दिया है। इसका कारण उन्होंने हिन्दी साहित्य अकादमी की विश्वसनीयता पर खड़े हो रहे सवाल को ठहराया है।


साहित्यकार राजेन्द्र यादव ने केदारनाथ सिंह के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि शलाका सम्मान की परंपरा को ही खत्म करना चाहिए। इसकी गरिमा पर जो धब्बा लगा है, उससे हिन्दी साहित्य के विद्वान बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि इस बवाल के बाद यदि अकादमी कृष्ण बलदेव वैद को फिर से यह सम्मान देती भी है तो अपमान के बाद शायद ही वह इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हों। राजेन्द्र यादव ने कहा कि किसी कथाकार को अपमानित करना देश के साहित्यकारों को रास नहीं आया है।


अकादमी की इस हरक त से वैद को शलाका सम्मान से नामित करने वाली समिति पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं । साहित्यकार विमल कुमार के मुताबिक अश्लीलता का बहाना बनाकर किसी साहित्यकार को अपमानित करने की हरकत को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है और यह हिन्दी साहित्य जगत के लिए अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में पुरस्कारों के चयन में राजनीति की बात खुलकर सामने आ गई है जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं है। सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ लेखक क ृष्ण बलदेव वैद को शलाका सम्मान से इसलिए वंचित कि या गया क्योंकि उनके लेखन में कथित रूप से अश्लीलता थी।


लेकिन आलोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल का कहना है कि किसी लेखक की रचना के कुछ अंश पढ़कर इस तरह के आरोप लगाना कतई उचित नहीं है। पुरस्कार लेखक के समग्र रचनाकर्म को आधार बना कर दिया जाता है। इस तरह यह साफ है कि इस मुद्दे पर साहित्यकार एकजुट हो रहे हैं। हिन्दी साहित्य अकादमी के इतिहास में यह पहला मौका है जब केदारनाथ सिंह सहित सात साहित्यकारों ने पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया है।

एक और इंडियन अमेरिकी कंपनी का सीईओ

0 comments
पुणे में जन्मे, दिल्ली में पढ़े-लिखे और आईआईएम अहमदाबाद के स्टूडेंट रहे अजय बंगा को जानी-मानी फाइनैंशल कंपनी मास्टरकार्ड इंक ने अपना सीईओ नॉमिनेट किया। गौरतलब है कि सिटी ग्रुप की अगुआई भी भारतीय मूल के उसके सीईओ विक्रम पंडित के हाथ में है। इसी तरह पेप्सिको ग्रुप की सीईओ भी भारतीय मूल की इंदिरा नूयी हैं। 

गुर्जर आरक्षण

0 comments
आरक्षण के मुद्दे पर सोमवार रात गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और राजस्थान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत विफल होने के बाद किरोड़ी सिंह बैंसला की अगुवाई में मंगलवार को हजारों गुर्जर जयपुर के लिए रवाना हुए।

बैंसला के अचानक उठाए गए इस कदम के बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। गुर्जर समिति के नेता बैंसला ने रेल पटरियों पर कब्जा करने की आशंकाओं से इंकार किया है लेकिन प्रशासन ने ऐहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। राज्य के गृहमंत्री शांति धारीवाल हालात पर नजर रखे हुए हैं।

बैंसला ने बातचीत विफल होने का दोष धारीवाल और ऊर्जा मंत्री जितेंद्र सिंह पर मढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी पांच मांगों में से चार मांगों पर अपनी सहमति दी है लेकिन उनकी पांचवीं मुख्य मांग पांच फीसदी आरक्षण की है, जो अभी भी अटकी हुई है।

Sunday, April 11, 2010

राज्यसभा में करोड़पति

0 comments
राज्यसभा में इस समय करीब 100 सदस्य करोड़पति हैं। महाराष्ट्र से निर्दलीय  सांसद के रूप में चुनकर राज्यसभा पहुंचे राहुल बजाज 300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के साथ सबसे धनी सांसद हैं।

दुनियाभर के करीब 1200 गैर-सरकारी संगठनों के निकाय असोसिएशन ऑफ डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स और नैशनल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए ऐनालिसिस के मुताबिक बजाज ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की चल-अचल संपत्तियों की घोषणा की।

इसके बाद जनता दल (सेक्युलर) के सांसद एम. ए. एम. रामास्वामी ने 278 करोड़ रुपये और कांग्रेस के टी. सुब्बारामी रेड्डी ने 272 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की घोषणा की। ऐनालिसिस के मुताबिक सबसे ज्यादा 33 करोड़पति कांग्रेस पार्टी से हैं जबकि 21 बीजेपी से और 7 समाजवादी पार्टी के हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की जया बच्चन के पास 215 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है, जबकि समाजवादी पार्टी से निकाले जा चुके नेता अमर सिंह 79 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। राज्यसभा के 219 सदस्यों ने अपने चुनाव के समय हलफनामे में यह जानकारी दी थी जिसे सूचना के अधिकार के तहत हासिल किया गया। 

Thursday, April 8, 2010

परमाणु हथियारों में कटौती के ऐतिहासिक समझौते पर साइन

0 comments
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति दिमित्रि मेदवेदेव ने परमाणु हथियारों में कटौती के ऐतिहासिक समझौते पर साइन कर दिए हैं। शीत युद्ध काल के दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच हथियारों की कटौती के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी डील है। 

प्राग कासल के स्पैनिश हॉल में साइन की गई न्यू स्ट्रटीजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (स्टार्ट) के तहत दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों को पहले से तैनात एटमी वॉरहेड की तादाद कम करके 1550 तक लानी होगी, जो 2002 में तय की गई सीमा से भी 30 पर्सेंट कम है। यह संधि इंटर कॉन्टिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) और बॉमरों की तादाद को सीमित करती है, जो 700 से ज्यादा नहीं हो सकती। इस ट्रीटी को रूसी संसद और अमेरिकी सेनेट से मंजूरी मिलते ही इसके प्रावधानों को सात साल में अमल में लाना है। इसके बाद यह संधि 1991 की स्टार्ट संधि की जगह लेगी, जो दिसंबर में खत्म हुई।




वैसे, परमाणु हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने के लिए गठित अंतरराष्ट्रीय आयोग ने कहा है कि 2025 तक रूस और अमेरिका अपने एटमी हथियारों की तादाद घटाकर 1000 तक ले आएं।

मेदवेदेव ने कहा कि इस संधि अमेरिका और रूस के बीच सहयोग का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पहले रूस के विदेश मंत्री ने कहा था कि यह संधि दोनों देशों के बीच भरोसे के नए अध्याय को दर्शाती है। साथ ही, आगाह किया कि अगर रूस को अमेरिकी मिसाइल सेफ्टी सिस्टम से खतरा महसूस हुआ तो हम संधि से पीछे हट सकते हैं। बीते मंगलवार को ओबामा ने अमेरिकी एटमी रिव्यू जारी करते हुए कहा था कि अमेरिका उस देश पर एटमी हथियारों से हमला नहीं करेगा, जिनके पास ऐसे हथियार नहीं हैं। साथ ही, जैविक, केमिकल या परंपरागत हथियारों से हमले पर एटमी हमले के विकल्प को खत्म किया जाएगा। 

Tuesday, April 6, 2010

महंगाई पर अंकुश लगाने की जरूरत

1 comments

देश में लगातार बढती महंगाई पर अंकुश लगाने के उपायों पर व्यापक चर्चा करने के लिए वाणिज्यिक बैंकों ने रिजर्व बैंक की 20 अप्रेल को घोषित की जाने वाली सालाना मौद्रिक नीति के पूर्व सोमवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव से चर्चा की।

बैंक प्रमुखों ने इस मौके पर अपने सूझावों में कहा, ऋण उपलब्धता के लिए बैकिंग तंत्र में फिलहाल पर्याप्त पूंजी मौजूद है और नकद सुरक्षित अनुपात सीआरआर में आगे और बढोतरी महंगाई से निबटने के लिए कारगर साबित हो सकती है।

डॉ. सुब्बाराय और बैंक प्रमुखों के बीच बातचीत मुख्य रूप से महंगाई पर अंकुश लगाने के उपायों पर ही केंद्रित रही। भारतीय बैंक संघ की अध्यक्षता कर रहे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम वी नायर ने कहा, मुद्रास्फीति का आंकडा तेजी से बढ रहा है, जो चिंता का सबब है। आर्थिक वृद्धि पर महंगाई का असर नहीं पडना चाहिए।

थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति सूचकांक फरवरी के अंत में 9.89 फीसदी तक पहुंच गया> और मार्च में यह 10 फीसदी का आकंडा पार कर सकता है। ऎसे में केंद्रीय बैंक सीआरआर बढा सकता है। हालांकि बैंकर मान रहे है कि सीआरआर बढने पर भी नकदी पर्याप्त रहेगी। लेकिन इससे बैंकों के मार्जिन पर असर पडेगा। बचत खाते में ब्याज की दैनिक गणना शुरू होने पर बैंकों का मार्जिन पहले ही घटा है।

Sunday, April 4, 2010

लविवि भी खत्म करेगा औपनिवेशिक परिपाटी

0 comments
कुलपति प्रो.मनोज कुमार मिश्र का कहना है कि लविवि भी दीक्षान्त समारोह के दौरान गाउन पहनने की औपनिवेशिक परिपाटी खत्म करेगा। प्रो.मिश्र ने बताया कि आईआईटी मुम्बई में इस परम्परा को खत्म किया जा चुका है और कुलाधिपति की अनुमति के बाद लविवि में भी इसका पालन किया जाएगा। उन्होंने केन्द्रीय पर्यावरण मन्त्री की बात और कृत्य को प्रभावशाली बताया। उनके मुताबिक जयराम रमेश सबके बीच में गाउन न फेंकते तो शायद उनकी बात का प्रभाव गहरा न होता लेकिन अब अन्य विवि इस दिशा में सोच सकेंगे। उधर, उप्र प्राविधिक विवि के कुलपति प्रो.कृपाशंकर ने कहा कि दीक्षान्त समारोह के दौरान गाउन पहनना बेशक औपनिवेशिक है लेकिन गाउन फेंकना गलत है। पर्यावरण मंत्री को यदि यह प्रथा पसंद नहीं तो उन्हें इससे दूर ही रहना चाहिए था। कुलपति ने कहा कि लगभग बीस साल पहले आईआईटी कानपुर में एक छात्र ने गाउन पहनने से इन्कार किया था, उसकी बात को माना भी गया था। उन्होंने कहा कि गाउन पहनना दूसरे देश की संस्कृति से जुड़ी बात सही लेकिन संस्कार तो हर समाज में हैं। शादी, जनेऊ वगैरह में तमाम ऐसे मौके आते हैं जब कोई खास पोशाक पहननी होती है। इसे मुद्दा बनाना ठीक नहीं, यह तो अपनी पसंद पर निर्भर करता है। एसजीपीजीआई के निदेशक डा.आरके शर्मा कहते हैं कि किसी समारोह में यदि हम मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद हैं तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस समारोह के नियम और कानून का पालन करें तथा कार्यक्रम की गरिमा बनाने में सहयोग करें। इस दौरान ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे उस कार्यक्रम की गरिमा धूमिल हो। डा.राम मनोहर लोहिया विधि विवि के कुलपति प्रो.बलराज चौहान ने कहा है कि मंत्री जी ने गाउन उतार कर संस्थान के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। संस्थान ने उन्हें बुलाया था तो उन्हें वहां गाउन पहनना चाहिये था। क्योंकि गाउन पहली बार नहीं बल्कि हर दीक्षांत समारोहों में पहना जाता है।